''शराबबंदी को लेकर बेतुका तर्क गढ़ रहे हैं नीतीश''

Saturday, Dec 17, 2016 - 06:15 PM (IST)

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराबबंदी को लेकर बेतुका तर्क गढऩे का आरोप लगाया और सवालिया लहजे में कहा कि कुमार का यह बयान कि शराब छोडऩे से भारत चीन से आगे हो जाएगा तो उन्हें बताना चाहिए कि चीन सहित दुनिया के अन्य विकसित देशों में शराबबंदी लागू है क्या।  

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने आज यहां कहा कि‘भारत शराब छोड़े तो चीन से आगे होगा’का तर्क देने वाले मुख्यमंत्री बतायें कि चीन सहित दुनिया के अन्य विकसित देशों में शराबबंदी लागू है क्या। अगर चीन के लोग अफीम के लती थे, तो भारत में भी अफीम काफी पहले से प्रतिबंधित है। दरअसल मुयमंत्री शराबबंदी को लेकर बेतुका तर्क गढ़ रहे हैं।

 मोदी ने कहा कि जब बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू नहीं हुई थी तब भी यहां एक प्रतिशत से ज्यादा लोग शराब का सेवन नहीं कर रहे थे। वैसे भाजपा पूरी तरह से शराबबंदी के पक्ष में है लेकिन मुख्यमंत्री बताएंं कि क्या सारी समस्याओं का समाधान केवल शराबबंदी है। 
 

Advertising