'दिवाली से पहले घर में घुसकर मारेंगे', शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

Saturday, Oct 08, 2022 - 10:47 AM (IST)

मुंबई: बिग बॉस-13 फेम शहनाज गिल के पिता एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, शहनाज के पिता को जान से मारने की धमकी दी है।  एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कॉल के जरिए  शहनाज के पिता संतोख सिंह को दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  काॅलर युवक ने पहले संतोख सिंह को गाली दी और फिर कहा कि वह उसके घर में घुसकर दिवाली से पहले उसे मार डालेगा। जिसके बाद मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। 

बता दें कि इससे पहले भी उसे जान से मारने की कोशिश की जा चुकी है। 2021 में संतोख सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और 25 दिसंबर को उन पर दो अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने संतोख पर फायरिंग भी की थी लेकिन वह बाल-बाल बच गए।

 

Anu Malhotra

Advertising