दिल्ली सरकार में कार्यरत दिव्यांगों व गर्भवती महिला कार्मिकों को बड़ी राहत, घर से काम करने की मिली छूट

Saturday, Jan 15, 2022 - 10:52 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली में कार्यरत सरकार के दिव्यांग कर्मियों और गर्भवती महिलाओं को घर से काम करने की छूट दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से शुक्रवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। 

आदेश के मुताबिक शहर के सभी सरकारी विभागों और एजेंसियों में कार्यरत गर्भवती महिलाओं और दिव्यांगों को घर से काम करने की छूट रहेगी। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक आवश्यक या गैर-आवश्यक सेवाओं से संबंधित दिव्यांग व्यक्तियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को दिल्ली सरकार के सभी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, स्वायत्त निकायों, स्थानीय निकायों के कार्यालयों में जाने से छूट रहेगी।

आदेश में कहा गया कि छूट प्राप्त कर्मचारी घर से काम करते समय मोबाइल फोन या ईमेल के माध्यम से अपने कार्यालयों के संपर्क में रहेंगे। इससे पहले डीडीएमए ने गैर-जरूरी सेवाओं से जुड़े दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया था।


 

Pardeep

Advertising