कांग्रेस से आई बड़ी खबर: 2024 में होगा सोनिया गांधी की राजनीति का अंत! रिटायर होने का किया इशारा

Saturday, Feb 25, 2023 - 03:23 PM (IST)

नेशनल डेस्कः यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायपुर अधिवेशन में अपनी राजनीतिक पारी के विराम के संकेत दिए हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेसी से सांसद सोनिया गांधी ने रायपुर अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

सोनिया गांधी ने कहा कि यह कांग्रेस और पूरे देश के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय है। भाजपा-आरएसएस ने देश की हर एक संस्था पर कब्जा कर लिया है और उसे बर्बाद कर दिया है। कुछ व्यापारियों का पक्ष लेकर आर्थिक तबाही मचाई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पार्टी के तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन लगभग 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, सोनिया ने कहा कि भारत के लोग सद्भाव, सहिष्णुता और समानता चाहते हैं।

बता दें कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी ने 90 के दशक में भारतीय राजनीति में कदम रखा। वह साल 1998 मे कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और साल 2017 तक कांग्रेस पार्टी की अगुवाई की। साल 2019 में एक बार फिर सोनिया गांधी का कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

Yaspal

Advertising