कृषि कानून पर किसानों का आंदोलन जारी, 74 साल की हुईं सोनिया गांधी...पढ़ें देशभर की बड़ी खबरें

Wednesday, Dec 09, 2020 - 09:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो  आतंकवादियों को ढेर कर दिया। वहीं केंद्र सरकार कृषि कानून को वापिस लेने के लिए तैयार नहीं हैं। केंद्र सरकार आज किसानों को लिखित प्रस्ताव देगी। 9 दिसंबर को देश की इन बड़ी खबरों पर नजर रहेगी।

पुलवामा में 2 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर पुलिस के अनुसार सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सुबह दो आतंकवादी मारे गए औरसर्च ऑप्रेशन अभी जारी है। यह मुठभेड़ पुलवामा के टिकेन क्षेत्र में हुई है।

कृषि कानून पर प्रस्ताव देगी सरकार
कृषि कानून पर किसानों का आंदोलन अब भी जारी है। वहीं सकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कृषि कानून वापिस नहीं लिया जाएगा। हालांकि, सरकार कानून में कुछ संशोधन करने पर राजी हैं और इसको लेकर सरकार किसानों को लिखित में एक प्रस्ताव भेजेगी।

74 की हुईं सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 74 साल की हो गई हैं। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं। हालांकि सोनिया गांधी इस बार अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं। कोरोना वायरस और किसान आंदोलन को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है।

अमेरिका में फाइजर का covid-19 टीका मंजूरी के आखिरी चरण में
अमेरिकी नियामकों ने दवा कंपनी फाइजर के कोविड-19 टीके पर पहली वैज्ञानिक समीक्षा जारी की है और पुष्टि की है कि यह टीका असरदार है। इसे मंजूरी मिलने पर देश में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। 

 

कृषि कानूनों को लेकर राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी दल
विपक्षी दलों के नेता कृषि कानूनों को लेकर अपनी चिंताओं से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अवगत कराएंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने वाले विपक्षी नेताओं में शरद पवार भी शामिल हैं।

Seema Sharma

Advertising