Bihar BJP New President: शपथ ग्रहण के बीच आई बड़ी खबर... कौन होगा बिहार बीजेपी का नया अध्यक्ष?

punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 01:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल को नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वे मौजूदा विधान परिषद के सदस्य भी हैं। चूंकि भाजपा में 'एक व्यक्ति-एक पद' का सिद्धांत लागू होता है, इसलिए अब प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नए नेता के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

दिलीप जायसवाल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। इससे पहले वे राज्य सरकार में राजस्व और भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्ष 2024 में सम्राट चौधरी के डिप्टी सीएम बनने के बाद उन्हें बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

यह भी पढ़ें - नीतीश ने रचा इतिहास, 10वीं बार बने CM... जानिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय क्या पढ़ा जाता है?

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जायसवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य 'विकसित बिहार' के सपने को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार और राज्य के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया। जायसवाल का कहना था कि पहले वे संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रहे थे और अब एक बार फिर मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News