कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव बने अशोक गहलोत

Friday, Mar 30, 2018 - 07:58 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अशोक गहलोत को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया। पहले जनार्दन द्ववेदी पार्टी  महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनको पद से हटा दिया गया है, उनकी जगह अशोक गहलोत को पद दिया गया है। इससे पहले वह गुजरात के प्रभारी थे। गहलोत राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक हैं।

राजीव सातवा बने गुजरात के प्रभारी
गुजरात चुनाव के बाद गहलोत से गुजरात का प्रभार वापस ले लिया था। जिसके बाद वहां प्रभारी पद पर राजीव सातवा को जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को ओड़िशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह बीके हरिप्रसाद की जगह लेगें जोकि उनके इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वहीं लालजी देसाई को अखिल भारतीय सेवादल का आयोजक नियुक्त किया है। वह महेेंद्र जोशी की जगह लेंगे।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के 84वें अधिवेशन के समापन भाषण में पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बदलना होगा। पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच एक दीवार है, उसे तोड़ना होगा। हम गुस्से से नहीं बल्कि प्यार और सम्मान से वरिष्ठ नेताओं की मदद से इस दीवार को तोड़ेंगे। 

 

Punjab Kesari

Advertising