बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक गुंजल कांग्रेस में शामिल

Thursday, Mar 21, 2024 - 02:46 PM (IST)

राजस्थान भाजपा नेता व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गुंजल ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गुंजल का स्वागत किया। कोटा उत्तर से विधायक रहे गुंजल को काफी मुखर नेता के रूप में देखा जाता है और उनके आने से कांग्रेस को हाड़ौती अंचल में फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

 

 

Rahul Singh

Advertising