दिल्ली शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, CBI ने की तीसरी गिरफ्तारी

Monday, Oct 10, 2022 - 09:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में शराब घोटाले में सीबीआई ने तीसरी गिरफ्तारी की है। जांच एजेंसी ने अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा औऱ आगे की जांच की जाएगी।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के कथित आबकारी घोटाला मामले में अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आरोपी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक बोइनपल्ली दक्षिणी भारत के कुछ शराब कारोबारियों के लिए कथित तौर पर काम करता था। उसे रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देने से बच रहा है, जिसके बाद उसे देर रात हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि आबकारी मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले कारोबारी एवं आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था।यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में शराब के लाइसेंस देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

Anu Malhotra

Advertising