बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं खालिस्तान एक्टिव स्लीपर सेल्स, 2 संदिग्धों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Sunday, Jan 29, 2023 - 03:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने खालिस्तान समर्थक 2 लोगों को हिरासत में लिया है। इन दोनों पर विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों में खालिस्तान पोस्टर और पंपलेट लगाने का आरोप है। हिरासत में लिए गए इन दोनों लोगों से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। 

आज विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार, पीरागढ़ी और पश्चिमी दिल्ली के अन्य हिस्सों के इलाकों में कई भित्तिचित्रों वाले आपत्तिजनक नारे दिखाई दिए। सूचना के आधार पर, स्पेशल सेल, दिल्ली पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 153-बी और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

वहीं, दिल्ली पुलिस की सूचना मिली है कि खालिस्तानी आतंकी संगठनों के स्लीपर सेल दिल्ली एनसीआर में बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस बारे में इंटेलिजेंस एजेंसियों ने कुछ वॉयस कॉल रिकार्ड किए हैं। अब एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। इंटेलिजेंस से इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी बड़े स्तर पर नाकाबंदी और चेंकिंग अभियान शुरू कर दिया है। 
 

rajesh kumar

Advertising