रामनवमी शोभायात्रा में बड़ा हादसा, पिकअप वैन पलटने से किशोरी की मौत, 24 घायल

Wednesday, Apr 17, 2024 - 09:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क : झारखंड के लोहरदगा जिले में बुधवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान जनरेटर और साउंडबॉक्स ले जा रही एक पिक-वैन के पलट जाने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना लोहरदगा शहर के राणा चौक के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि बाद में चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रिम्स-रांची रेफर कर दिया गया।

Parveen Kumar

Advertising