गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे भूपेंद्र पटेल, भाजपा की विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

Sunday, Sep 12, 2021 - 04:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात में शनिवार से चल रही सियासी अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। गुजरात की सत्ता अब भूपेंद्र पटेल संभालेंगे। भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भाजपा की विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव तरुण चुघ को बतौर पर्यवेक्षक भेजा गया था। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

बता दें कि शनिवार को जैसे ही विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान किया, तभी से मुख्यमंत्री पद की रेस में कई नामों पर चर्चा होने लग गई। डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पुरुषोत्तम रुपाला और आर.सी पाटिल का नाम काफी चर्चा में था।

Seema Sharma

Advertising