भूपेन हजारिका का परिवार नागरिकता बिल के खिलाफ, भारत रत्न लौटाने का फैसला

Monday, Feb 11, 2019 - 10:07 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रसिद्ध संगीतकार स्वर्गीय भूपेन हजारिका के परिवार ने नागरिकता बिल के विरोध में भारत रत्न सम्मान ना लेने का फैसला किया है। परिजनों ने मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता बिल के विरोध में यह कदम उठाया है। हालांकि अभी परिवार के बीच भारत रत्न लेने ना लेने के बीच मतभेद हैं। हजारिका के बेटे समर ने सम्मान लेने से इनकार कर दिया तो वहीं दूसरे बेटे तेज ने इससे इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हम नागरिकता बिल के विरोध में हैं। लेकिन सम्मान वापस करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 

भूपेन हजारिका गायक एवं संगीतकार होने के साथ ही एक कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति तथा संगीत के अच्छे जानकार थे। उनका निधन पांच नवंबर, 2011 को हुआ था। उन्हें दक्षिण एशिया के सबसे नामचीन सांस्कृतिक कर्मियों में से एक माना जाता था।

अपनी मूल भाषा असमी के अलावा भूपेन हज़ारिका ने हिंदी, बांग्ला समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाने गाए। उन्हें पारंपरिक असमिया संगीत को लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी दिया जाता है। हजारिका को पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के जैसे पुरस्कारों से भी नवाज़ा गया था।

बता दें कि भारत सरकार ने भूपेंद्र हजारिका को मरणोपंरात भारत रत्न देने का ऐलान किया था। हजारिका के साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, समाजसेवी नानाजी देशमुख को भी भारत रत्न देने का ऐलान किया था।

Yaspal

Advertising