भाेजपुरी गाने के सुपर स्टार पवन सिंह ने की तीसरी शादी! जानिए कौन है दुल्हन?

punjabkesari.in Wednesday, Mar 07, 2018 - 03:33 PM (IST)

पटनाः मशहूर भोजपुरी सॉन्ग 'लॉलीपॉप लागेलू' से सुर्खियाें में आए भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह अपनी तीसरी शादी काे लेकर फिर चर्चा में हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से शादी रचाई। ज्योति बलिया के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं।
PunjabKesari
हिन्दू रीति-रिवाजों से हुई शादी
यह शादी बलिया के शंकर होटल में हुई। सूत्रों का यह भी कहना है कि पवन सिंह पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। जाे अब हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं। इस शादी को गुप्त रखने की कोशि‍श की गई है। पवन सिंह की होने वाली पत्नी का परिवार बलिया के मिट्टी मोहल्ले में रहता है।
PunjabKesari
यह है पवन सिंह की तीसरी शादी
बता दें कि पवन सिंह बिहार के आरा के रहने वाले हैं। पवन सिंह की यह तीसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी नीलम ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी की मौत के बाद पवन सिंह का नाम कई एक्ट्रेस से जुड़़ा, लेकिन उन्हाेंने इसे मात्र अफवाह करार दिया।
PunjabKesari
पवन के कई भोजपुरी फिल्में और एलबम भी रहे हिट
भाेजपुरी सुपर स्टाराें में शामिल पवन सिंह ने कई भोजपुरी फिल्में और एलबम किए हैं। 2008 में पवन सिंह का एल्बम 'लॉलीपॉप लागेलू' काफी हिट रहा था। इसके अलावा 'सानिया मिर्जा कट नथुनिया' गाना भी काफी पॉपुलर रहा था। हाल में उनका एक गाना 'रात दिया बुता के पिया क्या क्या किया' ने यूट्यूब पर एक नया रिकार्ड बनाया है।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News