भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा के टिकट को किया था इनकार

Thursday, Apr 11, 2024 - 09:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बाद भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी है कि वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले उन्हें भाजपा ने आसनसोल से टिकट दिया था लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

एक्स पर दी जानकारी
पवन सिंह ने एक्स पर लिखा कि "'माता गुरुतरा भूमेरू' अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा, मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूं, जय माता दी।"एन.डी.ए. गठबंधन में काराकट लोकसभा सीट उपेंद्र कुशवाहा को गई है। वहीं महागठबंधन की तरफ से काराकाट सीट सी.पी.आई. (माले) के खाते में गई है। सी.पी.आई. (माले) ने राजा राम सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

वह इस वक्त ओबरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।भाजपा ने जब पवन सिंह को टिकट दिया था तो इसके बाद ही उनके कुछ पुरानी गीतों को शेयर करते सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग होने लगी थी। इसके बाद पवन सिंह ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। बुधवार को भाजपा ने एस.एस. अहलूवालिया को अब आसनसोल से टिकट दिया गया है।

Mahima

Advertising