Tokyo Paralympics: भारत को मिला पहला मेडल, भाविनाबेन पटेल ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

Sunday, Aug 29, 2021 - 09:00 AM (IST)

तोक्यो: भारत की भाविनाबेन पटेल को तोक्यो पैरालंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में रविवार को  चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। मौजूदा पैरालंपिक खेलों में यह भारत का पहला पदक है। 

भाविनाबेन ने पहले गेम में झाउ यिंग को अच्छी टक्कर दी लेकिन चीन की दो बार की पूर्व स्वर्ण पदक खिलाड़ी ने एक बार लय हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और सीधे गेम में आसान जीत दर्ज की।इसके साथ ही भाविनाबेन पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भी बन गईं। 


वह दीपा मलिक (2016 में ) के बाद पैरालिंपिक में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला हैं। आज यहां 19 मिनट तक चले मुकाबले में भाविनाबेन को दो बार स्वर्ण पदक विजेता चीनी खिलाड़ी पैडलर यिंग झो से 7-11 5-11 6-11 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भाविनाबेन पटेल ने शनिवार को इतिहास रचते सर्बिया की गत चैंपियन बोरिसलावा पेरीक रैंकोविक को हराकर पैरालम्पिक्स की टेबल टेनिस स्पर्धा के फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी थी। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए इन खेलों में कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर दिया था। 

 


 

vasudha

Advertising