सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह, ''गुड बाय रवि, प्लीज-कभी किसी को इतना प्यार नहीं करना''

Saturday, Apr 23, 2016 - 04:32 PM (IST)

भरतपुर: भरतपुर के पॉलीटैक्निक कॉलेज की छात्रा निशा ने अपने किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। मौत से पहले निशा ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। उसने अपने इस सुसाइड नोट से किसी लड़के से प्यार और धोखे का जिक्र किया है। निशा ने नोट में लिखा कि गुड बाय रवि, आज के बाद कभी किसी के साथ ऐसा नहीं करना या कभी किसी को इतना प्यार नहीं करना। प्लीज स्माइल ऑल लाइफ। 


निशा भरतपुर के उच्चैन के रिचोली गांव की रहने वाली है। भरतपुर के पॉलीटैक्निक कॉलेज में छात्रा थी। यहां अपनी बड़ी बहन रूबी उर्फ विजय रानी के साथ तिलक नगर में पहली मंजिल पर किराए के मकान में रहती थी। रूबी इन दिनों गांव में ही थी और निशा दो दिन पहले ही गांव से भरतुपर आई थी। शुक्रवार सुबह इसके सुसाइड की जानकारी पुलिस को मिली। उसने गुरुवार देर रात ही पंखे से फंदा लगा लिया था। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा लिया है और परिजनों को सौंप दिया है।


असल में निशा जिस मकान में किराए पर रहती है, उसी में कई और परिवार किराए पर रहते हैं।  इनमें से एक परिवार विवाह समारोह में शरीक होने जा रहे थे। इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने कहा- निशा को भी साथ ले चलते हैं, चेंज हो जाएगा। वह भी घूम आएगी।  परिवार की एक महिला ने निशा के कमरे को खटखटाया, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। काफी देर आवाज लगाने के बाद अन्य सदस्यों व अन्य लोगों को भी बुलाया, खिड़की में से देखा तो अवाक रह गए। निशा फंदे से लटकी हुई थी।

Advertising