भारत बंद: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर महाजाम, गाड़ियों की लगीं लंबी कतारें...आम जनता परेशान

Monday, Sep 27, 2021 - 04:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कृषि कानून के खिलाफ किसानों के बुलाए भारत बंद का जहां कई राजनीतिक पार्टियां समर्थन कर रही हैं वहीं आम जनता को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। किसानों का भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। दिल्ली के सात लगती सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं और उन्होंने सुबह से ही सभी रास्तों को जाम कर दिया है। किसानों के रास्ते रोके जाने के कारण दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी हुई है। 

 

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर 'महाजाम'
भारत बंद के दौरान दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर महाजाम लगा हुआ है। यहां गाड़ियों की लंबी कतार नजर आ रही है और सड़कों पर हजारों गाड़ियां दिख रही है। दरअसल किसानों के प्रदर्शन के कारण कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं जिस कारण लोग इस तरह के लंबे जाम में फंस गए हैं।

 

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के अलावा दिल्ली-नोएडा-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर भी लंबा जाम लगा है। यहां भी दिख रहा किसानों के प्रदर्शन का असर- दिल्ली-अमृतसर हाइवे, दिल्ली-अंबाला, दिल्ली-चंडीगढ़ के रास्तों पर किसानों ने सड़क पर ही जाम लगा दिया है। दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर, NH9, NH24 पर भी किसानों के प्रदर्शन के कारण जाम लगा है।

Seema Sharma

Advertising