रात भर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, भंडारे भी आयोजित

Friday, Mar 12, 2021 - 07:35 PM (IST)

कठुआ  : गत दिवस से जारी महाशिवरात्रि के पर्व पर जिलाभर में भक्तों का उत्साह देखने को मिला। वीरवार सारी रात को यहां मंदिरों में भजन कीर्तन एवं पूजा अर्चनाओं का दौर जारी रहा। शहर के महाकालेश्वर मंदिर, प्राचीन बावलियां स्थित शिव मंदिर, संकटमोचन शिव मंदिर वार्ड 13, रावी तवी कालोनी स्थित मंदिर, पटेल नगर, शिवा नगर  सहित अन्य कई मंदिरों में पूजा अर्चनाएं की गई। जबकि शुक्रवार को मंदिरों में भजन कीर्तन किया गया जिसके बाद विशाल भंडारा आयोजित किया जिसका प्रसादभ्भक्तों ने ग्रहण किया। इस दौरान भगवान बोले की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही। 
---- 
 

Monika Jamwal

Advertising