22 लाख की लागत से बनेगी भगतपुर की सडक़

Monday, Nov 22, 2021 - 05:49 PM (IST)

साम्बा : भाजपा नेत्री एवं जिला विकास परिषद सदस्य शिल्पा दुबे ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांव भगतपुर में सडक़ का काम शुरू करवाया।

डीडीसी शिल्पा दुबे ने रिबन काट कर 22 लाख रूपए की लागत से बनने वाली इस सडक़ का काम शुरू करवाया जिसकी लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि 1995 के बाद अब इस सडक़ का काम हुआ है जिसके लिए काफी प्रयास करने पड़े। इस मौके पर सरपंच सुभाष चंद्र, पंच शेर सिंह, अमित दुबे, धीरज शर्मा, भगवान सिंह, चंद्रशेखर शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। लोगोंं ने इसके लिए केन्द्र की भाजपा सरकार और डीडीसी का शुक्रिया अदा किया।

Monika Jamwal

Advertising