Heavy Rain Alert: यूपी में 48 घंटें होंगे भारी, 50 जिलों में मंडराया आसमानी आफत का खतरा, IMD ने जारी किया खतरनाक अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 11:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में कुदरत का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार सुबह से ही नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ सहित कई इलाकों में आसमान में काली घटाएं छाई हुई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48 घंटे राज्य के लिए काफी भारी हो सकते हैं। पश्चिमी से लेकर पूर्वी यूपी तक तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़े- IIT Baba Abhay Singh Marriage: महाकुंभ के 'IIT बाबा' बने दूल्हा, धर्मशाला में रचाई शादी, पत्नी संग पहली तस्वीर हुई वायरल

किसानों के लिए बड़ी चेतावनी

7 और 8 अप्रैल को प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। खासतौर पर पश्चिमी यूपी के आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जैसे क्षेत्रों में 60 kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। ओलों की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य रबी की फसलों को भारी नुकसान होने का डर है।

ये भी पढ़ें- DA Hike Update: क्यों हो रही है DA Hike में देरी? जानें वे 5 बड़े कारण जो रोक रहे हैं आपका पैसा

तापमान का उतार-चढ़ाव

विभाग के अनुसार, बारिश के कारण अगले 24 घंटों में पारे में गिरावट आएगी, लेकिन 9 अप्रैल से मौसम साफ होते ही गर्मी में अचानक 6 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News