पैसे वापस करने के नाम पर अलग-अलग जगहों पर महिला को बुलाया और फिर किया घिनौना काम, जिसके बाद...

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 02:11 PM (IST)

Madhya Pradesh Crime : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है जहां उधारी के पैसे वापस करने के बहाने एक महिला को झांसे में लेकर अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) की वारदात को अंजाम दिया गया। जिले की बोरदेही थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 21 मई 2026 को थाना बोरदेही में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 07 जनवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 के बीच आरोपी ने पैसे लौटाने के नाम पर उसे विभिन्न स्थानों पर बुलाया और गलत कार्य किया। जिसके आधार के आधार पर थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 96/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम), 126(2) और 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान तुलाराम पिता छन्नूलाल अखंडे (30) निवासी ग्राम बिसीघाट, थाना बोरदेही के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: केरल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: बकरीद पर मिलेगी लगातार 2 दिन की छुट्टी

आरोपी को न्यायालय आमला में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उपजेल मुलताई भेज दिया गया। कारर्वाई पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, पुलिस टीम और साइबर सेल बैतूल की कारर्वाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News