Bengaluru Kidnapping VIDEO: फिल्मी स्टाइल किडनैपिंग: लव मैरिज से नाराज परिजनों ने बेटी को घर से उठाया
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 08:59 AM (IST)
बेंगलुरु: बेंगलुरु के विजयनगर इलाके में बुधवार शाम लव मैरिज से नाराज लड़की के परिजनों द्वारा उसके अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान की रहने वाली 21 वर्षीय पूजा का उसके परिवार द्वारा भेजे गए लोगों ने जबरन अपहरण कर लिया। इस घटना के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने भागने के चक्कर में कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे 6 लोग घायल हो गए।
राजस्थान की रहने वाली पूजा ने करीब आठ-नौ महीने पहले राजस्थान के ही रहने वाले 23 साल के ओम प्रकाश से शादी की थी। दोनों ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी और बाद में बेंगलुरु रहने चले गए थे। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, पूजा के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे इसलिए बुधवार शाम करीब 8 बजे परिजनों के कहने पर चार लोग एक हुंडई वेन्यू कार में सवार होकर उनके घर पहुंचे और पूजा को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर भागने लगे।
Love marriage row turns into kidnapping and road crash injuring six
— Imran Khan (@KeypadGuerilla) September 16, 2026
Pooja and Om Prakash, who married against their families’ wishes 8 months ago, were living in Agrahara Dasarahalli.
Pooja was allegedly kidnapped by four men sent by her family. While fleeing in a Hyundai… pic.twitter.com/VisUn311St
पूजा के चिल्लाने पर आसपास के स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और अपहरणकर्ताओं की कार को रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने गाड़ी बेहद तेज और लापरवाही से दौड़ा दी। रात करीब 8 बजे, भागने की कोशिश में कार कई गाड़ियों से टकरा गई, जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। एक महिला के सिर में चोट आई है और उसे ICU में भर्ती कराया गया है। पास के ही इलाके में लोगों ने गाड़ी के पहियों पर पत्थर फेंके और पहियों के नीचे आने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद कार रुक गई और पूजा को सुरक्षित बचा लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले राकेश (31), करण (25) और अयान (18) को गिरफ्तार किया है। कार चला रहा सद्दाम नाम का आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।
