भाजपा नेता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

Friday, May 13, 2022 - 04:21 PM (IST)

बेंगलुरु: कर्नाटक में बेंगलुरु के हेरोहल्ली वार्ड के भाजपा नेता का शव ब्यादराहल्ली में अपने आवास पर कथित तौर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अनतराजू (46) के रूप में हुई है। अनतराजू ने 2010 में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका का चुनाव भाजपा की टिकट पर हेरोहल्ली वार्ड से लड़ा था।
 

 सूचना मिलने पर पुलिस गुरुवार शाम को मृतक अनतराजू के घर पहुंची और उनका शव छत के पंखे से लटका मिला। पुलिस को किसी भी तरह की गड़बड़ी का संदेह नहीं है, हालांकि मृतक के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। इस बीच अनतराजू के भाई ने पुलिस को बताया कि भाजपा नेता थाईराइड बीमारी से परेशान थे जिसके कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया। 
 

Anu Malhotra

Advertising