लड़कियों के इनरवेयर में गर्ल्स हॉस्टल पहुंचा लड़का, वीडियो हुआ वायरल

Wednesday, Mar 22, 2017 - 11:12 AM (IST)

बेंगलुरु: सोशल मीडिया पर कोई न कोई फोटो या वीडियो वायरल होती रहती है जिसे लेकर खूब चर्चा होती है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें बैंगलुरु के एक गल्र्स हॉस्टल में चोरी छीपे एक लड़के को प्रवेश करते हुए देखा गया। मामला बेंगलुरु के शाशाद्री रोड पर स्थित महारानी आट्र्स, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट कॉलेज ऑफ वुमेन्स के हॉस्टल का है। 

#CAUGHTONCAM: Man enters college hostel in Bengaluru, flees with women's innerwear pic.twitter.com/FcvE7Bnicn


कॉलेज प्रशासन ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
दिलचस्प बात ये है कि लड़के ने लड़कियों के अडरगारमेंट पहन रखे थी। उसका ये कारनामा सीसीटीवी में कैद हो गया जो अब काफी वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की हरकतें देखने के बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से शिकायत की और यह भी कहा कि कोई अज्ञात शख्स रात में हॉस्टल परिसर से लड़कियों के अंतर्वस्त्र चुरा ले जाता है। बताया जा रहा है कि ये एक चोर है जो चोरी के मकसद से हॉस्टल में घुस रहा था। मैनेजमेंट ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दी है जिसमें आरोपी अडरगरमेंट पहनकर भागते हुए देखा जा सकता है। इनमें से एक बार तो सुरक्षा गार्ड उसका पीछा भी करता दिखा लेकिन पकडऩे में असफल रहा। 
 

 

Advertising