बेंगलुरु: बेडरूम की खिड़की खोलकर यौन संबंध बनाता है कपल, पड़ोसी महिला ने दर्ज कराई FIR

Thursday, Mar 21, 2024 - 12:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।  बुधवार को एक महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ इसलिए शिकायत दर्ज राई क्योंकि एक कपल खिड़की खोल कर शारीरिक संबंध बनाता था।  

दरअसल महिला ने दावा किया कि वो जिस घर में रहती हैं, उस घर के सामने एक नवविवाहित कपल रहते हैं जो खिड़की खोलकर यौन संबंध बनाते हैं। जिससे परेशान होकर पीड़ित द्वारा बेंगलुरु के गिरिनगर पुलिस स्टेशन में एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है।
 
 महिला ने शिकायत में कहा कि कपल बेड रूम की खिड़की खोलकर यौन संबंध बनाते हैं, जिससे वो परेशान हो चुकीं हैं। 44 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि  जब उन्होंने इस बात की शिकायत नवविवाहित कपल से की तो उल्टा उन लोगों ने उन्हें धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उससे यौन उत्पीड़न और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके अलावा, जिस इमारत में यह दंपती रहते हैं, उसके मकान मालिक और उसके बेटे ने भी उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया है।

पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 (जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी), 509 (महिला की गरिमा का अपमान) और 34 (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया है।
 

Anu Malhotra

Advertising