बेंगलुरू: एयरो इंडिया शो के दौरान फिर हुआ हादसा, 100 कारें जलकर खाक

Saturday, Feb 23, 2019 - 01:53 PM (IST)

बेंगलुरु: कर्नाटक स्थित बेंगलुरु में चल रहे Aero India 2019 के दौरान पार्किंग एरिया में आग लग गई करीब 100 कारें जलकर खाक हो गई। फिलहाल आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि सूखी घांस की वजह से यह आग तेजी से फैली और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को चपेट में ले लिया।

Vehicles got fire at parking area of #AiroIndia show at Yalahanka. Fire fighters On the spot.@DGP_FIRE @SunilagarwalI @KarnatakaVarthe pic.twitter.com/5YAk2izsDx

— Karnataka Fire Dept (@KarFireDept) February 23, 2019

 

घटनास्थल से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इनमें देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में कारें जलकर राख हो गई हैं घने धुएं आसमान में उठते दिखाई दे रहे हैं। हांलाकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आसमान में धुएं का गुबार दिखने लगा तो लोगों में अफरातफरी मच गई। फौरन दमकल विभाग ने मोर्चा संभाल लिया और अगल-बगल की कारों को हटाकर आग को नियंत्रित किया।



एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'मुख्य दमकल अधिकारी और 10 जल निविदा कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं।' पांच दिनों तक चलने वाले इस एयरो शो की शुरुआत बुधवार को हुई थी और यह रविवार यानी 24 फरवरी को खत्म हो जाएगा।
 

आपको बता दें कि चार दिन के अंदर एयरो इंडिया शो में दो बड़े हादसे हुए। पहला हादसा शो शुरू होने के एक दिन पहले 19 फरवरी को हुआ था, जब प्रैक्टिस के दौरान दो विमान आपस में टकरा गए थे। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई थी।




 

Anil dev

Advertising