बंगाल के अस्पताल ने कोरोना मरीज का जारी किया मृत्यु प्रमाण पत्र, बाद में जिंदा निकला शख़्स

Sunday, May 16, 2021 - 12:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इन दिनों अस्पतालों की लापरवाही के काफी मामले सामने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल से एक नया मामला सामने आया है। यहां नदिया जिले में स्थित नेताजी सुभाष सेनेटोरियम कोविड अस्पताल में शनिवार को एक कोरोना मरीज का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था, लेकिन जब श्मशान के कर्मचारी अंतिम संस्कार करने लिए शव अस्पताल लेने पहुंचे तो वह अपने बिस्तर पर बैठा था, यह देख कर सभी हैरान रह गए।

उनके परिवारजनों ने बताया कि पहले इसे बुखार और सीने में दर्द था जिसके बाद इसे राणाघाट उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन जब खुद को पता लगा कि वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो उसकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे कल्याणी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। तब से उसी जगह पर इलाज चल रहा था।

शुक्रवार को अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उसकी मृत्यु हो गई है। उन्हें एक मैसेज के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिया गया। लेकिन उसके बाद श्मशान के कर्मचारी उसका शव लेने अस्पताल के वार्ड में पहुंचे, तो उसे बिस्तर पर बैठा पाया। इस घटना के बाद अस्पताल ने मरीज को डिस्चार्ज कर दिया है।

Hitesh

Advertising