Bengal Elections: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, G-23 के मनीष तिवारी को मिली जगह

Monday, Mar 22, 2021 - 07:36 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने बंगाल चुनाव में तीसरे चरण के लिए सोमवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं। इस चरण में G-23 के असंतुष्ट नेताओं में से मनीष तिवारी को जगह दी गई है, जबकि गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजबब्बर जैसे नाम नदारद हैं।

कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्य सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद, सलमान खुर्शीद, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जतिन प्रसाद, सुबोध कांत सहाय, मनीष तिवारी, आरपीएन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, मोहम्मद अजरूद्दीन जैसे नाम शामिल हैं।

इसके अलावा, इमरान प्रतापगढ़ी, अब्दुल्ल मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंशी, एएच खान चौधरी, अभिजीत मुखर्जी, दीपेंद्र हुड्डा, आचार्य प्रमोद कृष्णम, आलमगीर आलम, जयवीर शेरगिल और बीपी सिंह भी बंगाल के तीसरे चरण में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, राजबब्बर, मिलिंद देवड़ा, भूपेंदर सिंह हुड्डा, मनीष तिवारी, वीरप्पा मोइली, पीजे कुरियन, संदीप दीक्षित, जितिन प्रसाद, रेणुका चौधरी, विवेक तन्खा, मुकुल वासनिक, अवरिंदर सिंह लवली जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। इन्हें G23 का सदस्य कहा जाता है। इस बार की लिस्ट में मनीष तिवारी को जगह मिली है।

Yaspal

Advertising