बंगाल में BJP सांसद-विधायक पर भीड़ ने किया अटैक, लहूलुहान किए नेता, गाड़ियों में भी की तोड़फोड़

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 02:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बंगाल में बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू और MLA शंकर घोष पर भीड़ ने हमला कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि सांसद और विधायक नागराकाटा में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए गए थे। भीड़ द्वारा किए हमले के चलते शंकर घोष और खगेन मुर्मू घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें वहां के लोकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। भीड़ द्वारा किए गए इस हमले के पीछे बीजेपी नेताओं द्वारा TMC पर आरोप लगाया जा रहा है।

<

>

घोष ने अस्पताल ले जाए जाने से पहले खून से लथपथ मुर्मू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि नागराकाटा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनके वाहन में तोड़फोड़ की। पीटीआई की ओर से स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जा सकी। सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक घोष ने कहा कि घटना के तुरंत बाद उन्हें मालदा उत्तर के सांसद को अस्पताल ले जाने के लिए वहां से जाना पड़ा। दोनों भाजपा नेता पिछले दो दिन में उत्तर बंगाल के कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इससे पहले दिन में कहा था कि उत्तर बंगाल में बाढ़ से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News