इन लड़कियों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके वीडियो

Sunday, May 26, 2019 - 11:34 AM (IST)

नई दिल्लीः अपने शोक पूरे करने व कला प्रदर्शन करने के लिए लोग सोशल मीडिया को बेहतर प्लेटफार्म मानते हैं। सोशल मीडिया उन लोगों के लिए प्रशांसा बटोरने का काम का काम करता है, जिन्हे उनकी कला के अनुसार उपयुक्त मंच नहीं मिल पाता है। इसी क्रम में इन दिनों 6 लड़कियों के एक वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा रखी है।

इन लड़कियों के ग्रुप ने मिलकर साल 1979 में आई आमिताभ बच्चन और जीनत अमान की फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' का एक गाना 'दो लफ्जों की पर जबरदस्त डांस परफार्मैंस दिया है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।ये गाना लोगों के बीच जितना इन दिनों मशहूर था, उतना ही आज भी इस गाने का क्रेज हमें देखने को मिला है।

यह वीडियो पायल डांस एकेडमी द्वारा अपलोड़ किया गया है जिसे अब तक 1,694,884 देखा जा चुका है। दरअसल, पायल डांस एकेडमी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस का वीडियो शेयर करता रहता है।

Tanuja

Advertising