एमसीडी चुनाव से पहले भाजपा ने चार पार्षदों से समेत 21 को किया निष्कासित

Sunday, Apr 16, 2017 - 01:04 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा ने शनिवार को पांच निवर्तमान पार्षदों समेत 21 सदस्यों को कथित पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी ने एक बयान में कहा है कि पांच निवर्तमान पार्षदों- डॉक्टर पंकज सिंह (रानहोला), कृष्णा गहलौत (नवादा), प्रवीण राजपूत (सागरपुर पश्चिम), संध्या वर्मा (पटपडग़ंज) और निक्की सिंह (न्यू अशोक नगर) को पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लडऩे को लेकर निष्कासित कर दिया।

दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने बयान में बताया है कि पार्टी नेता और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी को भी पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी 21 लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। भाजपा ने इस साल होने वाले नगर निगम चुनावों में किसी भी निवर्तमान पार्षद को टिकट नहीं देने का फैसला किया था। पार्टी के एक नेता ने बताया कि करीब 140 पार्षदों में से अधिकतर पार्टी के निर्णय के साथ रहे लेकिन एक धड़ा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा।

Advertising