बीफ सूप पीते हुए अपनी तस्वीर FB पर पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा

Friday, Jul 12, 2019 - 06:22 PM (IST)

नागपट्टनम: बीफ सूप पीते हुए अपनी तस्वीर फेसबुक पर डालने को लेकर नजदीक के एक गांव में 24 वर्षीय एक मुस्लिम युवक पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं पोरावेचरी के मोहम्मद फैसान (24) ने बृहस्पतिवार को यह तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की थी और इसके स्वाद का भी जिक्र किया था। 



पुलिस ने बताया कि लोगों के एक समूह ने इस पोस्ट पर आपत्ति की और बृहस्पतिवार रात फैसान के घर गए तथा उससे सवाल किए। पुलिस ने बताया कि बहस के बाद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। फैसान घायल हो गया और उसे यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जिला पुलिस अधीक्षक टीके राजशेखरन के आदेश पर किलवेलुर पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया और शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दिनेश कुमार (28) अगाथियन (29), गणेश कुमार (27) और मोहन कुमार (28) शामिल हैं। 

Anil dev

Advertising