दिग्विजय का बीजेेपी पर बड़ा आरोप, 2014 लोकसभा चुनावों में बीफ निर्यातकों ने चुनाव प्रचार में खर्च कि

Monday, Jul 30, 2018 - 06:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर नया आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के लिए में बीफ निर्यातकों ने पैसा दिया था। सिंह ने कहा कि 2014 के चुनाव प्रचार से पहले मोदी ने भारत में बीफ के निर्यात की ओर इशारा करते हुए इसे गुलाबी क्रांति कहा था।

दिग्विजय ने कहा, 2014 के चुनावों में मोदी जी मित्रो कहते थे। यह वाक्य उन्हीं हिंदुओं के लिए बोला जाता था जो बीफ निर्यातक थे। उन्हीं मित्रों ने भाजपा के चुनाव अभियान के लिए पैसे फंड किए। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बीफ का निर्यात बढ़ गया है। दावे के आधार पर सवाल में दिग्विजय ने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हर पार्टी के दानदाताओं की लिस्ट मौजूद है।

दिग्विजय ने सत्ता पाने के लिए ऐसे मुद्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, गौ-रक्षकों ने कानून अपने हाथों में लेना शुरू कर दिया है। वे मासूम लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर रहे हैं और उन लोगों से पैसा ऐंठ रहे हैं। जो पशु कारोबारी हैं। बता दें कि दिग्विजय सिंह कभी कांग्रेस की ओर से सबसे तारतवर मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

उल्लेखनीय है कि इसी साल दिग्विजय सिंह ने पूरे मध्य प्रदेश में परिक्रमा यात्रा निकाली थी। इस यात्रा को उनकी छवि सुधारने के आधार पर देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अब मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। उन्होंने कहा, मेरे राहुल जी और कमलनाथ के बीच में टकराव कहां है?  यह बात मैं सार्वजनिक तौर पर भी कह चुका हूं।

बता दें कि चुनाव करीब आते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने कांग्रेस में फैसले लेने वाली सबसे शक्तिशाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी से दिग्विजय का पत्ता साफ कर दिया था और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष कमलनाथ को बनाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने छिंदवाड़ा के सांसद पर भरोसा जताकर बड़ा दांव खेला है। उन्हें उम्मीद है कि शायद कमलनाथ मध्य प्रदेश के कांग्रेस का 15 सालों का सूखा खत्म करने में कामयाबी मिल जाए।  

Yaspal

Advertising