श्रीनगर में पुलिस ने पी.एच.ई. डेलीवेजरों को दौड़ा-दौड़ा के पीटा

Monday, Jun 12, 2017 - 08:28 PM (IST)

श्रीनगर : ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को उनकी सेवाओं के नियमिकरण की मांग को लेकर सडक़ों पर उतरे पब्लिक हैल्थ इंजीनियरिंग (पी.एच.ई.) विभाग के सैंकडों डेलीवेजरों और संविदात्मक कर्मचारियों को खदेडऩे के लिए पुलिस ने रंगीन पानी और लाठीचार्ज किया। जानकारी के अनुसार आज यहां एक्सचेंज रोड स्थित वॉटर वक्र्स डिवीजन में सैंकडों वर्कर इकट्ठा हुए और उनकी मांगों को लेकर नारेबाजी की।


प्रदर्शनकारियों ने मौलाना आजाद रोड़ की ओर मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाबलों ने बी.एस.एन.एल. क्रॉसिंग के पास मुख्य द्वार को बंद कर दिया। उत्तेजित वर्करों ने वापस जाने से इंकार कर दिया तो सुरक्षाबलों ने उनको खदेडऩे के लिए लाठीचार्ज किया और रंगीन पानी की बौछार की।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग में 10 से ज्यादा सालों तक सेवाएं देने के बावजूद उनको नियमित नहीं किया गया है। उनकी सेवाओँ को सात सालों के बाद नियमित करने के लिए पी.डी.पी.-भाजपा सहित लगातार सरकारों द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद कुछ भी नहीं किया गया हैं। प्रदर्शनकारियों ने उनकी मांगों को तत्काल पूरा नहीं किए जाने पर उनके आंदोलन में तीव्रता लाने की धमकी दी।

 

 

Advertising