पांच हजार अमरनाथ यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना

Wednesday, Jul 10, 2019 - 11:51 AM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में जारी अमरनाथ यात्रा का जोश भक्तों में जारी है। बुधवार को 5,273 यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हो गया। 1 जुलाई से जारी यात्रा में अब तक करीब 1,2 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।


पुलिस के अनुसार भगवती नगर आधार शिविर से कड़ सुरक्षा के साथ यात्रियों के जत्थे को पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना किया गया। इनमें 1,777 यात्री बालटाल और 3,496 यात्री पहलगाम के लिए रवाना किये गये। 
 

Monika Jamwal

Advertising