अगले बरस तू जल्दी आ....बप्पा की विदाई का ये नजारा नहीं देखा तो कुछ नही देखा

Thursday, Sep 12, 2019 - 12:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गणपति बप्पा को विदा करने का वक्त आ गया है। 10 दिन तक अपने भक्तों के घर विराजने के बाद गणपति अपने घर रवाना हो रहे हैं। बप्पा को विदा करने के दौरान ना सिर्फ भक्तों की आंखें नम होती हैं बल्कि यह उम्मीद भी रहती है अगले बरस उनके भगवान घर में फिर आएंगे। 

गणपित बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष से मुंबई की सड़कें गणपतिमय हो गई है। भक्तगण अपने पूज्य देवता को बैंड-बाजे के साथ नाचते-झूमते विदाई दे रहे हैं। 

उत्सव के इस माहौल में लालबाग के राजा की एक झलक पाने के जिए लोग बेताब हो रहे हैं। भगवान की आरती की गूंज, भोग और भक्तों का नांच गाना गणेश विसर्जन को और भी खास बना देता है। 

इस बार भी प्रशासन द्वारा कैलाश मंदिर, पोइया घाट और हाथी घाट के निकट प्रतिमाएं विसर्जित करने के लिए कुंड बनाए गए हैं। इन्हीं कुंडों में गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित किया जा रहा है। 

जगह जगह श्रद्धालु ट्रक, कार, ठेल, स्कूटर, मोटर साइकिल पर बप्पा को गोद में उठाकर विसर्जन यात्रा पर निकल रहे हैं। 

गणपति विसर्जन को लेकर इस बार प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। 

vasudha

Advertising