तमिलनाडु के नए गवर्नर बने बनवारीलाल पुरोहित, बारिश के बीच ली शपथ

Friday, Oct 06, 2017 - 10:31 AM (IST)

चेन्नईः बनवारीलाल पुरोहित ने तमिलनाडु के गवर्नर के रूप में आज शपथ ग्रहण की।  महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव को आज विदाई दी, वे पिछले वर्ष से तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। पुरोहित आज भारी बारिश के बीच महानगर पहुंचे और गवर्नर पद की शपथ ली। पुरोहित को विदर्भ क्षेत्र का बड़ा नेता माना जाता रहा है। वे यहां कई बार सांसद रहे हैं। भाजपा से पहले वे कांग्रेस की टिकट पर भी सांसद रह चुके हैं। महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके पुरोहित का राम मंदिर आंदोलन के दौर में झुकाव भाजपा के प्रति बढ़ा, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हात छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

पुरोहित असम के भी राज्यपाल रह चुके हैं। पुरोहित ने ऐसे वक्त में पद संभाला है जब तमिलनाडु की राजनीति में उठा-पटक जारी है और राज्य में सरकार बनाने को लेकर फ्लोर टेस्ट की लगातार मांग हो रही है। वहीं पुरोहित की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि सरकार का विरोध कर रहा दिनाकरन ग्रुप अब दोबारा नए गवर्नर के सामने फ्लोर टेस्ट की मांग पर जोर दे सकता है।

Advertising