पति और बेटी ने सैल्यूट कर सुषमा स्वराज को दी अंतिम विदाई, भावुक कर देगा Video

Wednesday, Aug 07, 2019 - 05:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: करीब पांच दशकों तक भारतीय राजनीति में छायी रही कुशल राजनीतिग्य, ओजस्वी वक्ता और शालीन व्यक्तित्व की धनी भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने पारंपरिक विधि विधान के साथ अपनी मां की अंतिम संस्कार की क्रियाओं को संपन्न किया। इस दौरान स्वराज कैशल और बांसुरी ने सैल्यूट कर सुषमा स्वराज को विदाई दी, जिसे देख हर कोई भावुक हो गया।


इससे पहले तिरंगें में लिपटा पूर्व विदेश मंत्री का पार्थिव शरीर पहले उनके आवास जंतर-मंतर रोड़ और बाद में भाजपा मुख्यालय दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर रखा गया था। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीमती स्वराज के पार्थिव शरीर को फूल मालाओं से सजाकर एक बड़े वाहन पर रखा गया। वाहन को फूल मालाओं से सुज्जित किया गया था। उनकी शव यात्रा में भारी भीड़ थी। 

भाजपा अमित शाह ने स्वराज के पार्थिव शरीर को भाजपा का झंडा ओढ़ाया। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने "जबतक सूरज चांद रहेगा, सुषमा तेरा नाम रहेगा" के नारे लगाकर उन्हे अंतिम विदाई दी।  अंतिम सफर पर निकलते हुए वही बड़ी सी लाल गोल बिंदी सुषमा के माथे पर दमक रही थ, उनके देख हर किसी की आंखे भर आई 

vasudha

Advertising