करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी का आरोपी दुबई से गिरफ्तार

Thursday, Aug 16, 2018 - 01:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात की एक दवा कंपनी के निदेशक नितिन संदेसरा को दुबई से गिरफ्तार किया गया है। पांच करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि एक भारतीय अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर संदसेरा को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुबई में गिरफ्तारी के बाद की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। हम विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भारतीय एजेंसियां उनके निर्वासन की कोशिश करेंगी। इस तरह की खबर मिल रही है कि भारत की जांच एजेंसियों को संदेसरा के दुबई में होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अधिकारियों ने संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों को सतर्क किया था। वडोदरा स्थित स्र्टिलंग बॉयोटेक और उसके निदेशकों एवं अन्य अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है।      
 

vasudha

Advertising