लड़की समझकर ट्रांसजैंडर से करता रहा प्यार, खुदकुशी पर हुआ अंत

punjabkesari.in Friday, May 06, 2016 - 08:34 AM (IST)

बेंगलूर:  एक युवक ट्रांसजैंडर को लड़की समझ कर उससे प्यार करता रहा। हकीकत सामने आई तो उसका दिल टूटा और उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की लेकिन ट्रांसजैंडर और उसके साथियों की प्रताडऩा की वजह से उसे खुदकुशी करनी पड़ी। विलियम मोसेस नाम का 21 साल का यह युवक बेंगलूर के बयापन्नाहल्ली का रहने वाला था। विलियम फ्लिपकार्ट में सेल्ज ब्वॉय था। वह एक लवली (बदला हुआ नाम) नाम की लड़की से मिला। दोनों की दोस्ती मोहब्बत में बदल गई।

2 महीने पहले विलियम ने लवली से सैक्सुअल फेवर के लिए पूछा। लवली तैयार हो गई। उस समय युवक को पता चला कि लवली लड़की नहीं ट्रांसजैंडर है। वह लवली के साथ अपने सारे संबंध खत्म कर लेना चाहता था। लवली को इसका पता चला तो वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी। विलियम ने इंकार किया तो लवली 4-5 ट्रांसजैंडरों के साथ उसके घर पहुंच कर बवाल मचाने लगी। ट्रांसजैंडरों से परेशान होकर विलियम ने खुदकुशी कर ली।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News