भारत से मदद मांगने वाला बलूच नेता क्वेटा में गिरफ्तार

Saturday, Sep 23, 2017 - 03:21 PM (IST)

क्वेटाः बलूचिस्तान के राष्ट्रवादी गुट बलूचिस्तान लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन के नेता नवाबजादा मर्री को पुलिस ने क्वेटा में गिरफ्तार कर लिया गया है।  पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से  मिली खबर के अनुसार बलूचिस्तान पाकिस्तान से आजादी की जंग लड़ रहा है और पाकिस्तान का आरोप है कि भारत बलूचिस्तान में अलगाववादियों की मदद करता है। 

इससे पहले मर्री भारत से बलूचिस्तान को लेकर साफ समर्थन की मांग कर चुके हैं। उन्होंने भारत से मांग की थी कि अगर पाकिस्तानी अधिकारी खुले तौर पर कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से मिल सकते हैं तो भारत को ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए? हमारे बार-बार गिड़गिड़ाने पर भी रेड क्रॉस का ध्यान बलूचिस्तान पर नहीं है।

रेडक्रॉस के साथ हॉटलाइन शुरू करने के लिए हम भारत की मदद चाहते हैं। मर्री बलूचिस्तान की पाकिस्तान से आजादी के मोर्चे पर अहम नेता हैं। मर्री ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि वो चाहते हैं कि सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की बलूचिस्तान पर साफ पॉलिसी हो।

Advertising