बाला साहेब थोराट महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

Saturday, Jul 13, 2019 - 11:52 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने महाराष्ट्र में इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी को मजबूत आधार देने के लिए वरिष्ठ नेता बाला साहेब थोराट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और उनकी मदद के लिए पांच कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। 

पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि  थोराट को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उनकी सहायता के लिए डॉ नितिन राउत, विश्वराज एम पाटिल, विश्वजीत कदम, मुजफ्फर हुसैन तथा यशोमती चंद्रकांत ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने के सी पदावी को राज्य विधानसभा में विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। 

Pardeep

Advertising