Labor Pain नहीं हुई बर्दाश्त तो तड़प रही गर्भवती ने खुद ही चीर लिया अपना पेट, बाहर आ गईं अंतड़ियां जिसके बाद...
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 11:50 AM (IST)
Pregnant Woman Self Surgery : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए। थाना बौंडी क्षेत्र के नंदवल गांव में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा (Labor Pain) असहनीय होने पर खुद ही चाकू नुमा ब्लेड से अपना पेट फाड़ लिया। इस आत्मघाती कदम के बाद महिला की अंतड़ियां बाहर आ गईं लेकिन इसी बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
बेबसी और दर्द की दास्तां
पीड़ित महिला का नाम ननकई है जिसके पति ननकऊ की पहले ही मौत हो चुकी है। ननकई के पहले से पांच बच्चे हैं और वह घर में अकेली रहती है। घटना के समय घर पर कोई भी बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। अचानक शुरू हुए तेज प्रसव दर्द ने उसे इस कदर बेबस कर दिया कि उसने घर में रखा धारदार औजार उठाया और खुद ही अपना ऑपरेशन करने की कोशिश की।

पड़ोसियों ने देखा खौफनाक मंजर
महिला की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी उसके घर की ओर दौड़े तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। ननकई का पेट बुरी तरह कटा हुआ था और वह खून से लथपथ थी। हालांकि कुदरत का करिश्मा ही था कि इस जानलेवा स्थिति के बावजूद उसने नॉर्मल डिलीवरी से एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
यह भी पढ़ें: पूर्व मेयर की शर्मनाक करतूत! Video Call पर कपड़े उतरवाकर देखता था घंटों, नौकरी का लालच देकर महिला के साथ...

लखनऊ रेफर, हालत गंभीर
ग्रामीणों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत में सुधार न होने और घाव गहरा होने के कारण डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMC) ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल महिला की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
