बच्चन परिवार ने घर पर किया होलिका दहन, सामने आईं सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Monday, Mar 25, 2024 - 12:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क. आज होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। बीते दिन यानि 24 मार्च को छोटी होली यानी होलिका दहन किया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी इसे सेलिब्रेट किया। बच्चन परिवार ने भी होलिका दहन किया, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।


पहली तस्वीर में नव्या नवेली व्हाइट सूट पहले होलिका दहन के सामने खड़ी नजर आ रही है। दूसरी में नव्या मामा अभिषेक को गुलाल लगाती दिखाई दे रही है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन और श्वेता बच्चन की भी झलक देखने को मिल रही है।

तीसरी में अभिषेक होलिका के सामने बैठे नजर आ रहे हैं और बहुत की ध्यान से होलिका को देख रहे हैं। ऐसा लगा रहा है कि एक्टर मन ही मन में कुछ विश मांग रहे हो।

एक अन्य तस्वीर में जया बच्चन होलिका दहन करती हुई दिखाई दे रही है। इन सभी तस्वीरों में कहीं भी अमिताभ बच्चन नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन रविवार शाम एक्टर अपने फैंस से मिलने हर रविवार की तरह इस रविवार भी घर के बाहर आए थे। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 

Parminder Kaur

Advertising