रात भर गहरे कुएं में तड़पता रहा हाथी का बच्चा, JCB की मदद से घंटो बाद निकला बाहर

Sunday, Apr 11, 2021 - 03:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ओडिशा के मयूरभंज के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक हाथी की बच्चे को नई जिंदगी दे दी। यहां एक हाथी का एक बच्चा रात के समय गलती से 15 फुट गहरे कुएं में गिर गया। वन और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने घंटो की कड़ी मेहनत के बाद उसे सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। अगर समय रहते उस पर ध्यान ना दिया होता ताे शायद उस बच्चे के साथ बड़ी घटना घट सकती थी।


जानकारी के अनुसार झारखंड से आया हाथियों का एक झुंड घने जंगल पार करने के बाद  मयूरभंज गांव में दाखिल हुआ। झुंड तो आगे निकल गया लेकिन हाथी का बच्चा गलती से  कुएं में गिर गया। वह रात भर उस कुएं में परेशान रहा। सुबह जब आस पास की लोगों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत उसे बचाने के लिए अभियान शुरु कर दिया गया।


पहले गांव के लोगों ने हाथी के बच्चे का बिहार निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता ना मिलने पर दमकल विभाग को बुलाया गया। सूचना मिलने पर वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेजी से राहत कार्य शुरू किया। कुएं के आसपास जेसीबी मशीन से खुदाई की गई और कड़ी मेहनत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया।

 

vasudha

Advertising