संपत्ति कुर्क करने के सवाल पर मीडिया पर भड़के बाबू सिंह कुशवाहा

punjabkesari.in Thursday, Feb 09, 2017 - 01:32 PM (IST)

आगरा (गौरव अग्रवाल):बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा आगरा मेंं चुनावी सभा में सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़क गए। उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार से ही कई सवाल पूछ लिए और गुस्से में आकर प्रेस कांफ्रेंस से चले गए। दरअसल गुरुवार को आगरा में जन अधिकार मंच की जनसभा थी जिसमें बाबू सिंह कुशवाहा मुख्यअतिथि थे। पहले तो उन्होंने अपने मंच के प्रत्याशियों को जिताने की बात कही। जब वो पत्रकारों से रूबरू हुए तो उनसे पत्रकारों ने कुछ सवाल किया। एक सवाल पर कुशवाहा भड़क गए और गुस्से में आकर चले गए।

मुख्य आरोपी के सवाल पर आया गुस्सा 
एनआरएचएम घोटले में मुख्य आरोपी बनाए जाने पर जैसे ही कुशवाहा से सवाल किया गया उन्होंने कहा कि पत्रकार किसी से सवाल समझकर आया है। इसी बात पर कुशवाहा भड़क गए और प्रेस कांफ्रेंस से चले गए। कुर्की होने की बात पर उन्होंने कहा कि कुर्की नहीं होगी। जब हम समय पर नहीं पहुंचेंगे तो कुर्की होगी। मामला कोर्ट में है जो होगा देखा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News