भक्तों ने बंद कर दिया वीरेंद्र बाबा का आश्रम, बाहरी लोगोंं की ऐंट्री बंद

Monday, Dec 25, 2017 - 02:41 PM (IST)

जम्मू: दिल्ली में बाबा वीरेंद्र के आरम में रेड के बाद अब कठुआ के दयालाचक में स्थित आश्रम में मौजूद लोगों ने आश्रम के दरवाजे बंद कर दिये हैं। बाहरी लोगों को आश्रम में नहीं आने दिया जा रहा है। यह आश्रम करीब दो कनाल भूमि पर बनाया गया है। आश्रम में साधना कक्ष से लेकर किचन तक सब कुछ है। बताया जा रहा है कि आश्रम में बाहरी राज्य की कुछ महिलाएं भी रहती हैं जो बाबा की अनुयायी हैं और वर्षों से आश्रम में रह रही हैं। वहीं स्थानीय भक्तों ने कहा कि बाबा वीरेन्द्र को फंसाया जा रहा है। बाबा निर्दोष हैं।
 

Advertising