2021 में करना पड़ेगा कई आपदाआें का सामना, बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी से बढ़ी दुनिया की चिंता

Sunday, Dec 27, 2020 - 04:12 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क:  कई चुनौतियों से भरा साल 2020 कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है। एेसे में लोग साल 2021 को एक उम्मीद भरी नजर से देख रहे हैं। यह साल कैसा रहेगा, इसे लेकर तमाम भविष्य वक्ताओं ने अपनी-अपनी राय रखी है। बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की  भविष्‍यवाणी काे मानें तो इस साल  दुनिया प्रलयकारी आपदाओं का संकट झेलेगी। भविष्‍यवाणी के मुताबिक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आएंगे। 

सही साबित हुई वेन्गा की सभी भविष्यवाणी 
बाबा वेन्गा का असली नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। वह 1911 में पैदा हुई थीं और 1966 में उनकी मौत हो गई थी। मरने से पहले ही उन्होंने साल 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थी। कई मौकों पर उनकी अब तक की हुई भविष्यवाणी सही भी साबित हुई हैं, जिसमें बराक ओबामा का अमेरिकी राष्ट्रपति बनना, 26/11 वर्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमला भी शामिल है। बाबा वेन्गा की नजर से जानें यह साल किन किन घटनाअों का बनेगा गवाह:-

2021 में तीन 'राक्षस' एक हो जाएंगे

  • नए साल में दुनिया के सामने कठिन समय आएगा। विश्‍वभर में लोग आस्‍था के आधार पर बंट जाएंगे।
  • साल 2021 में तीन 'राक्षस' एक हो जाएंगे और एक 'मजबूत ड्रैगन' दुनिया पर कब्‍जा कर लेगा। लोग इस बात को चीन की बढ़ती ताकत से जोड़ कर देख रहे हैं। 
  • भविष्यवाणी के मुताबिक, 2021 में रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। इससे न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा, बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है।
  • बाब वेन्गा का ये भी दावा है कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है। 


 कैंसर का इलाज दुनिया को मिल जाएगा

  • बाबा वेंगा के अनुसार वर्ष 2021 में कैंसर का इलाज दुनिया को मिलेगा। वह दिन आएगा जब कैंसर को लोहे की जंजीरों में बांधा जाएगा।
  • 2021 में यूरोप बुरे आर्थिक हालात से गुजरेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर ही उनकी जान का जोखिम बढ़ेगा।
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आएंगे। ये बीमारी ट्रंप को बहरा कर देगी और वो ब्रेन ट्रॉमा के भी शिकार हो सकते हैं।
  • पूरी दुनिया प्रलयकारी आपदाओं का संकट झेलेगी. लोगों की चेतना में बदलाव आएगा। 

 

कहा जाता है कि. 12 साल की उम्र में बाबा वेन्गा ने अपनी आंखें खो दी थीं।  इसके बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि ईश्वर ने उन्हें चीजों को पहले ही देख लेने की एक शक्ति प्रदान की है। बुल्गारिया की इस रहस्यमयी महिला ने 9/11 अटैक और ब्रेक्सिट की घोषणा भी पहले ही कर दी थी।

vasudha

Advertising