बी.एस.एफ. के डी.जी. का बड़ा बयान, रोहिंग्याओं को बंगाल में बसा रही हैं ममता

Saturday, Sep 08, 2018 - 04:58 AM (IST)

नई दिल्ली: रोहिंग्याओं को लेकर बी.एस.एफ. के डी.जी. के.के. शर्मा ने कहा कि बॉर्डर से आने वाले रोहिंग्याओं को सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से रोक दिया है लेकिन चिंता उन रोहिंग्याओं की है जो पहले से ही भारत में हैं। इतना ही नहीं, के.के. शर्मा ने यह भी कहा कि मौजूद रोहिंग्याओं को ममता बनर्जी अपने यहां बसा रही हैं।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार उनसे मित्रता वाला व्यवहार करती है। वहां उन्हें कैम्पों में बसाकर रखा गया है।

आपको बता दें कि भारत सरकार फिलहाल 40,000 रोहिंग्याओं को वापस भेजने का प्लान बना रही है। प्रैस कॉन्फ्रैंस दौरान डी.जी. बी.एस. एफ . ने कहा कि बंगलादेश बॉर्डर से भारत आने वाले जाली नोटों में भी अब भारी गिरावट आई है। उन्होंने इस अभियान तहत बॉर्डर गार्डिंग बंगलादेश के सहयोग की भी काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस साल भारत-बंगलादेश सीमा पर मात्र 11 लाख के जाली नोट पकड़े गए हैं जोकि पिछले सालों की अपेक्षा काफी कम हैं।

Pardeep

Advertising